x

तालिबान ने लोगों से सात दिनों में सरकारी संपत्तियां और हथियार जमा कराने को कहा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुके तालिबान ने नागरिकों से सभी सरकारी संपत्ति, वाहन और हथियार एक सप्ताह के भीतर जमा कराने को कहा है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि जिन नागरिकों के पास सरकारी हथियार, गाड़ी, संपत्ति या दूसरी चीजें हैं तो वो एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभाग के पास जमा करवा दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है।