तालिबान का आइएस के ठिकानों पर हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तालिबान के लड़ाकों ने शुक्रवार को काबुल के उत्तर में इस्लामिक स्टेट समूह के एक ठिकाने पर धावा बोलकर कई आतंकियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में कम से कम दो आतंकी गिरफ्तार भी किए गए हैं। अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से, तालिबान सदस्यों को निशाना बनाकर आइएस आतंकियों ने कई हमले किए हैं। तालिबान और आइएस एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं।
