तालिबान का 370 में से 50 अफगानिस्तानी जिलों पर कब्जा, भारत कर रहा शांति प्रयास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में व्यापक पैमाने पर जारी हिंसा के बीच भारत व्यापक संघर्ष विराम पर जोर दे रहा है। खबरें हैं कि अफगान शांति प्रक्रिया के नए सिरे से आगे बढ़ने की पृष्ठभूमि में भारत ने पहली बार तालिबान से संपर्क किया। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि अमेरिका व नाटो सेनाओं की वापसी के बीच कई राज्यों की राजधानियों पर जल्दी ही तालिबान का कब्जा हो सकता है।
