तालिबान का दावा- पंजशीर पर किया कब्जा, पंजशीर के लड़ाकों ने झूठा करार दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: reuters
तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूर्ण कब्जे का दावा किया। तालिबान के एक कमांडर ने बताया कि अब पंजशीर पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया गया है। अब तक यहां अहमद मसूद गुट ने तालिबान के विरोध का झंडा थाम रखा था। हालांकि इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई। विरोधी लड़ाकों के एक नेता पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने देश छोड़कर जाने की खबरों को झूठा करार दिया है।
