तालिबान प्रतिनिधिमंडल ने की संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अफगानिस्तान में अब तालिबान का राज है। तालिबान के मुल्ला बरादर ने रविवार को काबुल विदेश मंत्रालय में मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स से मुलाकात की। तालिबान प्रवक्ता के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया कि ग्रिफिथ्स ने बैठक के बाद कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के साथ अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेगा इसको लेकर तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने ट्वीट भी किया।
