संयुक्त राष्ट्र में सुहैल शाहीन अफगानिस्तान के राजदूत नामित, मान्यता पर सस्पेंस बरकरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
तालिबान ने अपने दोहा स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन को अफगानिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र के लिए राजदूत के रूप में नामित किया। बता दें तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक पत्र लिख इस संबंध में अनुरोध किया है। मुत्ताकी ने सोमवार को समाप्त होने वाली महासभा की वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान बोलने देने के लिए कहा।
