अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने जारी किया पहला फतवा, विश्वविद्यालयों में एक साथ नहीं पढ़ सकेंगे लड़के और लड़कियां
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के अधिकारियों ने सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को आदेश दिया है कि लड़कियों को अब लड़कों के साथ एक ही कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. विश्वविद्यालय के व्याख्याताओं, निजी संस्थानों के मालिकों और तालिबान अधिकारियों के बीच तीन घंटे की बैठक में के बाद तालिबानी अधिकारियों ने कहा कि सह-शिक्षा जारी रखने का कोई विकल्प और औचित्य नहीं है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए.