x

तालिबान ने शांति के वादे के बीच बुर्का नहीं पहनने पर की महिला की हत्या

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया और जल्द ही नई शासन व्यवस्था की जानकारी देने को कहा है। तालिबान ने देश में शांति का वादा करते हुए महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने की भी बात कही है, लेकिन ये वादे खोखले साबित हो रहे हैं। तालिबानी लड़ाकों ने जहां देश छोड़ने के लिए काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचे महिला और बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया, वहीं बुर्का नहीं पहनने पर एक महिला की हत्या कर दी।