तालिबान ने दोहराया- जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
तालिबान ने फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का आतंरिक और द्विपक्षीय मसला है। हालांकि भारत ने इसके बावजूद कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा सचेत करने का निर्णय लिया है। इस बात की सुरक्षा चिंताएं हैं कि अफगानिस्तान इस्लामी आतंकवाद का पहला एपिसेंटर बन सकता है, क्योंकि वहां मौजूद आतंकियों की पहुंच अमेरिका की तरफ से अफगान सेना को दिए गए 3 लाख से ज्यादा हथियारों और वायुसेना तक है।
