तालिबान ने दिया झटका, कहा- टीटीपी के साथ अपने मसले खुद हल करें इमरान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान टीटीपी के साथ अपने मसले खुद हल करें। उसने कहा कि- 'तालिबान अफगानिस्तान की जमीन को किसी भी देश के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देगा। टीटीपी से बातचीत की जिम्मेदारी पाकिस्तान, पाकिस्तानी उलेमाओं और धार्मिक हस्तियों की है, तालिबान की नहीं। हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। एक न एक दिन पाकिस्तान को तहरीक के साथ बातचीत करनी ही होगी।'
