तालिबान बोला- भारत-पाक विवाद से हमारा कोई लेना-देना नहीं, चाहते हैं अच्छे रिश्ते बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हम भारत के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाना चाहते हैं। तमाम राजनयिक यहां सुरक्षित रहेंगे। किसी को भी देश छोड़कर छोड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि तालिबान महिलाओं को पढ़ने-लिखने का मौका देगा। महिलाएं बाहर जाकर काम कर सकेंगी। बस शर्त है कि सभी महिलाएं शरिया कानून का सख्ती से पालन करेंगी। साथ ही उन्हें हिजाब जरूर पहनना होगा।
