तालिबान ने सरकार गठन के कार्यक्रम के लिए इन 6 देशों को भेजा न्योता, भारत से संपर्क नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तालिबान ने चीन, पाकिस्तान, रूस, ईरान, कतर और तुर्की को सरकार गठन के कार्यक्रम के लिए न्योता भी भेजा। तालिबान के न्योते से साफ है कि इन देशों की सरकारों ने पहले ही संगठन से संपर्क साधा है। बता दें चीन, रूस, तुर्की और पाकिस्तान ने तो अपने दूतावासों में भी पहले की तरह काम जारी रखा है। हालांकि, भारत से तालिबान का अब तक कोई आधिकारिक संपर्क नहीं हुआ।
