तालिबान ने पाकिस्तान को दी धमकी, भारत संग हुए 1971 के युद्ध की तस्वीर के जरिए कसा तंज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Print
पाकिस्तानी गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह की धमकी के तुरंत बाद तालिबान ने पलटवार किया। तालिबानी नेता व अफगानिस्तान के उप-प्रधानमंत्री अहमद यासिर ने ट्विटर पर 1971 में भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की एतिहासिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान ने उन पर सैन्य हमला किया तो उसे ऐसी ही शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है।
