तालिबान का नया फरमान, अफगानिस्तान में छात्राओं की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cbc
तालिबान ने अफगान लड़कियों के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर बैन लगाया। उच्च शिक्षा मंत्रालय ने एक पत्र में अगली घोषणा तक अफगानिस्तान में छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। तालिबान महिलाओं को तब तक यात्रा करने से रोकता है जब तक कि उनके साथ कोई पुरुष रिश्तेदार न हो। महिलाओं को सार्वजनिक रूप से चेहरा छिपाना होगा। वहीं, महिला एंकर को भी चेहरा छिपाना होगा।
