"औरतों की आंखे भी नहीं दिखनी चाहिए": अफगानिस्तानी महिलाओं के लिए तालिबान का नया फरमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार को अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए नया फरमान जारी करते हुए कहा कि औरतों की आंखे भी नहीं दिखनी चाहिए। तालिबान ने अफगान महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने का आदेश दिया है। तालिबान प्रमुख हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने फरमान जारी करते हुए कहा कि, 'उन्हें चदोरी पहनना होगा, क्योंकि यह पारंपरिक और सम्मानजनक है।' बता दें चदोरी सिर से पैर तक का एक बुर्का होता है।