x

तालिबान ने पत्रकारों पर ढहाए जुल्म, मार-मार कर खाल उतारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

अफगानिस्तान में तालिबान के लौटने के बाद से ही लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं, तालिबानी लड़ाके प्रदर्शन कर रही महिलाओं, आम लोगों और प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों को निशाना बनाने रहे हैं। काबुल शहर जहां प्रदर्शन कवर करने पहुंचे पत्रकारों पर तालिबान ने सारी सीमाएं पार करते अपना असली चेहरा दुनिया के सामने रखा। तालिबानी लड़ाके पत्रकारों को कमरे में बंद कर घंटों पीटा और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया।