सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मिजोरम और असम के बीच वार्ता आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मिजोरम और असम के बीच दशकों से जारी अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों राज्यों के मंत्रियों के बीच आज वार्ता होगी। मिजोरम के गृह विभाग के अधिकारी ने बताया कि सीमा वार्ता दोपहर ढाई बजे आइजोल के आइजल क्लब में होगी। उन्होंने कहा कि मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्री लालचमलिआना करेंगे। असम प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोरा करेंगे।