चीन दलाई लामा को तिब्बत प्रवेश करने दे तो वार्ता संभव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने चीन से वार्ता का संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ये तभी हो सकता है जब चीन दलाई लामा को तिब्बत जाने की इजाजत दे दे। उन्होंने कहा कि दलाई लामा अपनी जन्मभूमि और तिब्बत की राजधानी ल्हासा जाना चाहते हैं। यदि यह संभव हो जाता है तो मुमकिन है कि इससे चीन से बातचीत का मार्ग भी खुल जाए।
