मुख्यमंत्री रहेंगे येदियुरप्पा या होगी विदाई, आज शाम तक आ सकता है फैसला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके पद पर बने रहने पर आज शाम तक भाजपा शीर्ष नेतृत्व का फैसला आ सकता है। अटकलें हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है। इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "शाम तक जब फैसला आता है, आपको भी इसके बारे में पता चल जाएगा। मैं इसके बाद एक उचित फैसला लूंगा।"