तमिलनाडु: स्कूली छात्रा की मौत को लेकर हिंसक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में रविवार को एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। यह छात्रा चिन्ना सेलम के पास स्थित कनियामूर के एक निजी रेसिडेंशियल स्कूल में पढ़ रही थी, जहां उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रदर्शनकारी स्कूल में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां खड़ी कई बसों को भी आग के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लोगों से शांति की अपील की है।