तपन कुमार डेका इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ नियुक्त, रॉ चीफ समंत कुमार गोयल का कार्यकाल बढ़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
सीनियर आईपीएस ऑफिसर तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो का चीफ नियुक्त किया गया है। सरकार ने इस बारे में आदेश दिया है। वहीं रॉ चीफ समंत कुमार गोयल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। तपन कुमार डेका हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, डेका फिलहाल आईबी की अभियान शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
