आंध्र प्रदेश में टीडीपी विधायकों ने राज्यपाल के भाषण की प्रतियां फाड़ीं, धरने पर बैठे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: presswire18
आंध्र प्रदेश में टीडीपी विधायकों द्वारा राज्यपाल के संबोधन में खलल डालने और उसके बाद वेल में जाकर भाषण की प्रतियां फाड़ने का मामला सामने आया। विधायकों का आरोप था कि राज्यपाल सांविधानिक संस्थाओं को संरक्षण देने में विफल रहे। इसके बाद विधायकों ने कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया। मार्शलों द्वारा रोके जाने पर सभी विधायक लॉबी में धरने पर बैठकर राज्यपाल के विरोध में नारेबाजी करते रहे।
