रोहतक में किसान आंदोलन के समर्थन में शिक्षक ने की आत्महत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आत्महत्या करने वालों में अब एक शिक्षक का भी नाम जुड़ गया है। मंगलवार को हरियाणा के रोहतक में आंदोलन के समर्थक शिक्षक ने किसानों की मांगे नहीं माने जाने से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे PGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।