शिक्षक भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुजॉय कृष्ण भद्र को ईडी ने किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में जुटी ईडी ने बीती रात ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी सुजॉय कृष्ण भद्र को गिरफ्तार किया। घोटाले में अभिषेक का भी नाम शामिल है। पिछले हफ्ते ईडी के नोटिस पर सुजॉय अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। सुजॉय इससे पहले सीबीआई के सामने कई बार पेश हो चुके हैं। सीबीआई भी इस भर्ती घोटाले की जांच कर रही है।
