तेलंगाना सरकार देगी ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत महिलाओं को 33.3% आरक्षण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dainik jagran
तेलंगाना सरकार ने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत राज्य सरकार के नौकरियों और सुविधाओं में महिलाओं को 33.3% आरक्षण देने का फैसला किया। 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने के दिशानिर्देशों के बीच जारी हुए आदेश के मुताबिक, तेलंगाना में प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान इसके बाद जारी सभी प्रवेश अधिसूचना के लिए ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को स्वीकार करने के वास्ते अध्ययन या संकाय की प्रत्येक शाखा में सीटों की संख्या में वृद्धि करेंगे।
