तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय को हिरासत में लिया गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ap7am
प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवें चरण की पदयात्रा के लिए निकले तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय को बीती रात जगतियाल जिले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें करीमनगर ले जाया गया। बता दें, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील होने के चलते बंडी संजय को निर्मल जिले के भैंसा शहर में आज होने वाली सभा की इजाजत नहीं दी गई। खबर है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है।