टेरर फंडिंग मामले में ED ने जब्त की अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की अचल संपत्तियां
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को टेरर फंडिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलगाववादी कश्मीरी नेता शब्बीर अहमद शाह की 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों को जब्त कर लिया है. इफंडी बाग, रावलपोरा, श्रीनगर में स्थित संपत्तियां उनकी पत्नी और बेटी के नाम पर थी. ED की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कश्मीरी नेता पाक स्थित आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के भी संपर्क में था.
