x

आतंकियों का सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला, कर्नल सहित छह की मौत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

मणिपुर में आतंकियों के एक संगठन ने शनिवार को घात लगाकर सेना के काफिले को निशाना बनाया है। इसमें भारतीय सेना के एक कर्नल और तीन जवान शहीद हो गए। इसके अलावा कर्नल की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सेना की अन्य टुकड़ी ने शवों को कब्जे में लेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। आतंकियों का यह हमला इस क्षेत्र में वर्षों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।