बेमिना के SKIMS अस्पताल के बाहर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, सेना का तलाशी अभियान शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. यह घटना श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र के एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई. श्रीनगर पुलिस ने कहा, "एसकेआईएमएस अस्पताल, बेमिना में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई. आतंकवादी नागरिकों की मौजूदगी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे." पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.