कुलगाम में आतंकवादियों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर की हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कश्मीर में आतंकियोें द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रविवार शाम आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक घायल हुआ है। पिछले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर में यह ऐसा तीसरा हमला है। जानकारी के अनुसार, रविवार को आतंकियों ने कुलगाम के वानपोह में एक घर में घुसकर गोलीबारी की, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा घायल हुआ है।