बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद आज शाम को हुई बैठक में भाजपा विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए। साहा राज्यपाल को भाजपा विधायक दल के फैसले के बारे में सूचित करने के लिए राजभवन निकल गए हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।