टीईटी पेपर लीक मामला : योगी बोले- आरोपियों पर गैंगेस्टर और रासुका के तहत होगी कार्रवाई, संपत्ति होगी जब्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीईटी की परीक्षा लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा, उनकी संपत्ति जब्त कराने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परीक्षार्थियों को राहत देते हुए आई कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री में आने-जाने की सुविधा देने के निर्देश दिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों से दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
