ठाकरे ने सीएम आवास छोड़ा, शिंदे को सीएम बनाने के संकेत दिए, शिंदे बेमेल गठबंधन तोड़ने पर कायम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री ठाकरे ने सीएम आवास छोड़ा। उद्धव ठाकरे व एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने शिंदे को सीएम बनाने के संकेत दिए। सीएम की शरद पवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले से मुलाकात के बाद पार्टी प्रवक्ता संजय राउत बोले, "ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। जरूरत पड़ी तो सदन में बहुमत सिद्ध करेंगे।" दूसरी तरफ, एकनाथ शिंदे बेमेल गठबंधन तोड़ने की अपनी शर्त पर कायम हैं।
