ठाकरे ने केंद्र को चेताया- कानूनों का दुरुपयोग बंद करें, नहीं तो हम भी लेंगे बदला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भाजपा शासित केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार केंद्रीय एजेंसियां का दुरुपयोग बंद नहीं करती है और उनके नेताओं के खिलाफ 'फर्जी मामले' दर्ज करना जारी रखती है तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो भी भाजपा के खिलाफ 'बर्बरता' से कार्रवाई करेंगे और उसके नेताओं के पास भागने की जगह नहीं बचेगा।