राजद्रोह का आरोप झेल रहे हैं थाई पार्टी के नेता, सैन्य मुकदमे पर जाहिर की चिंता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इन दिनों थाईलैंड में राजद्रोह का आरोप झेल रहे देश की लोकप्रिय नई राजनीतिक पार्टी के नेता थानाथॉर्न जुआंगरुग्रुंगकिट ने अपने खिलाफ सत्तारूढ़ सैन्य जुंटा की तरफ से लगाए गए आरोपों से साफ इंकार किया है. लेकिन उन्होंने सैन्य अदालत में मुकदमा चलने की चिंता जाहिर की है. वहीं यदि यह आरोप सिद्ध हो जाता है तो नेता को 9 साल की सजा काटनी पड़ सकती है. यह मामला चुनाव के 1 हफ्ते बाद उजागर हुआ है.
