राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज शुरू होगा यूपी विधानमंडल का बजट सत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से विधानसभा मंडप में सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सदन को शंतिपूर्ण ढंग से चलाने की अपील की। वहीं समाजवादी पार्टी सरकार को सदन के बाहर व भीतर घेरने के लिए आक्रामक तेवर दिखाने की तैयारी में है।
