केंद्र सरकार ने मानी किसानों की एक और मांग, पराली जलाना अब दंडनीय अपराध नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि, "किसानों ने पराली जलाने को दंडनीय अपराध से मुक्त करने की मांग की थी। जिसे सरकार ने मान लिया है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के बाद मैं समझता हूं कि अब आंदोलन का कोई औचित्य नहीं बनता, इसलिए मैं किसानों और किसान संगठनों से निवेदन करता हूं कि वे आंदोलन समाप्त कर, अपने-अपने घर लौटें।"
