कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा करेगी केंद्र सरकार, केजरीवाल पर की थी टिप्पणी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
अरविंद केजरीवाल पर की गई टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार अब कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा करेगी। कुमार ने कहा था कि, 'अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का सीएम बनना है या फिर खालिस्तान का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।' पीएम मोदी, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने कुमार विश्वास के बयान का हवाला देकर सीएम केजरीवाल पर हमला बोला है।
