शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी को किया बतौर जुर्माना 1,500 रुपए का भुगतान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र में ठाणे जिला स्थित भिवंडी की एक अदालत के निर्देश पर राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि वाद मामले में शिकायतकर्ता ने कांग्रेस नेता को बतौर जुर्माना राशि 1,500 रुपए का भुगतान किया। कोर्ट ने शिकायतकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंटे को 1,500 रुपए राहुल गांधी को देने का आदेश दिया था। सुनवाई को टालने का अनुरोध करने को लेकर कुंटे पर जुर्माना लगाया है।
