x

देश मना रहा 75वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: ANI

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर तिरंगा फहराया। ओलंपिक खेलों में भारत की शान बढ़ाने वाले एथलीट्स और महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कोरोना वॉरियर आज के समारोह के मुख्य आकर्षण हैं। पहली बार तिरंगा फहराने के समय वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों ने 'अमृत फॉर्मेशन' में पुष्पवर्षा की। अब प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।