डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेज ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Fastmail News
डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिसेंज मैरी ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिसेंज मैरी से मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा रही है। बता दें कि डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस 26 फरवरी को 4 दिन के भारत दौरे पर आए थे।
