चारा घोटाला के दोषियों को आज दोपहर 12 बजे सुनाई जाएगी सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
चारा घोटाला के दोषी लालू यादव समेत अन्य लोगों को आज दोपहर 12 बजे सजा सुनाई जाएगी। सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में लालू को दोषी ठहराते हुए आज सजा की घोषणा करने की बात कही थी। मामले में 37 अन्य दोषियों को भी सजा सुनाई जाएगी। जेल प्रबंधन ने पुख्ता प्रबंध कर रखा है। वहां वीडियो कांफ्रेंसिंंग रूम में बारी-बारी सभी दोषी पेश किए जाएंगे।
