6 अगस्त को होगा नए उपराष्ट्रपति का चुनाव, 11 अगस्त को नायडू का कार्यकाल होगा समाप्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: prameya news
देश के नए उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त 2022 को होगा और नतीजे भी उसी दिन आएंगे। इसे लेकर अधिसूचना जारी हुई। दरअसल, मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इससे पहले देश के नए उप राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि देश में राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे।
