यूपी में अगले 3 महीने तक बढ़ाई गई मुफ्त राशन योजना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश में दोबारा शपथग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यकाल का अपना पहला निर्णय गरीबों के हित में लिया है। उन्होंने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में लोक कल्याण हेतु संचालित निःशुल्क राशन वितरण को अगले तीन माह तक और बढ़ाने का निर्णय सरकार ने लिया है। शपथ-ग्रहण समारोह के बाद योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें ये निर्णय लिया गया।
