सरकार कृषि कानूनों के प्रावधानों पर कभी भी बात करने को है तैयार- नरेंद्र सिंह तोमर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को छह महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन इसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। सरकार से 11 चरण की बैठक के बाद से मामले में अभी तक कोई बात अगे नहीं बढ़ी है। इसी बीच अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार कृषि कानूनों के प्रावधानों पर आधी रात में किसानों से वार्ता के लिए तैयार है।