जांच समिति आज रक्षा मंत्री को देगी सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना मामले की विस्तृत जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली ट्राई-सर्विस जांच समिति आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना मामले की विस्तृत जानकारी देगी। आठ दिसंबर को हुई एमआइ-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। जांच समिति ने हेलिकॉप्टरों के संचालन के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओं को संशोधित करने हेतू कुछ सिफारिशें भी कीं।
