बदमाश ने छीना था बीजेपी नेता विजय गोयल का फोन, पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बीजेपी नेता विजय गोयल से कल शाम मोबाइल छीन कर भागे बदमाश को दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में ही गिरफ्तार किया। 22 वर्षीय बदमाश साजन दिल्ली के दरियागंज का निवासी है। जब रेड लाइट पर गाड़ी रूकी थी तब गोयल के हाथ से साजन ने फोन छीना। साजन ने इसके बाद मोबाइल एक अन्य व्यक्ति को बेचा। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने मोबाइल बरामद किया।
