आज चुने जाएंगे देश के नए राष्ट्रपति, संसद में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
भारत में अगला राष्ट्रपति कौन होगा? ये आज पता चल जाएगा। दरअसल, 15वें राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए संसद भवन में आज सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। उनके जीतने पर वह देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेगी। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
