मेडिकल कॉलेज में संक्रमित पाए गए छात्रों की संख्या 178 पहुंची
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कर्नाटक के धारावाड़ में एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित पाए गए छात्रों की संख्या 178 पहुंच गई है। गुरुवार तक यहां 66 छात्रों को संक्रमित पाया गया था और आज 112 और छात्रों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। संक्रमित पाए गए सभी छात्र पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और इनमें से अधिकतर में महामारी का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, कुछ छात्रो में हल्के लक्षण देखने को मिले हैं।