बिहार में शराब से जान गंवाने वालों के परिजनों से अफसर बोले- ठंड से मौत बताना, मुआवजा तो मिल जाएगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
बिहार के छपरा में शराब से हुई मौत के मामले में मृतकों के परिजन को सरकारी अफसर धमका रहे हैं। वे बिना पोस्टमॉर्टम कराए अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रहे हैं। कह रहे हैं- अगर शराब से मौत निकली तो फंसोगे। कोई पूछे तो ठंड से मौत बता देना। 4 लाख मुआवजा भी मिल जाएगा। दरअसल, सीएम नीतीश कह चुके हैं कि शराब से मौत पर मुआवजा नहीं मिलेगा।
